बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस पर नगर की शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, गैर सरकारी, समाजिक- राजनैतिक कार्यालयों में ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को याद किया गया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका नजीबाबाद, थाना एंव क्षेत्रीय पुलिस चौकियों को दुल्हन की तरह सजाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, थाने में सीओ आकांक्षा गौतम, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में प्रधनाचार्या सुचित्रा मालवीय ने ध्वजारोहण किया। एमडीएस में प्रबंधक डॉ अतुल सक्सेना, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, एमडीकेवी इंटर कालेज में प्रबन्धक नीरज जैन व प्रधानाचार्या श्बनम परवीन, मूलचन्द एकेडमी में प्रबन्धक अनिल चौहान एड ने, वालिया ग्लोब...