बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव तालिबपुर में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमान पुत्र इस्लाम, साहिल पुत्र शाहिद खां और आदिल पुत्र चंदवा निवासी गांव तालिबपुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को गांव निवासी नरेश पुत्र पीतम सिंह ने 15 नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एकराय होकर उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस पूर्व में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...