बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: गांव पंचायत चकउदयचंद के गांव पक्का तालाब स्थित प्राचीन पक्के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर साहूवाला वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बताया गया कि गांव पक्का तालाब में ईंटों से बना काफी पुराना तालाब है, जिसे ग्रामीण पक्का तालाब के नाम से जानते हैं। पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को तालाब में मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। गुरुवार दोपहर एक बार फिर ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पास में स्थित साहूवाला वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जान...