Bijnor News: तालाब में प्रतिबंधित मछली पालन करने की एसडीएम से शिकायत
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: गांव नसीरदीवाला उर्फ नगला बुधवा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पालन और प्रदूषण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम धामपुर को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शुभम कुमार, अंकुर, यतेंद्र ने बताया कि गांव में खसरा संख्या 45 मि. की जमीन पर तालाब बनाकर मछली पालन किया जा रहा है। आरोप है कि तालाब में सड़ा-गला मीट डाला जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही तालाब से पानी की निकासी होने से आसपास के खेतों में खड़ी फसल खराब होने का भी खतरा है।शिकायत में जमीन मालिक हेमंत चौहान उर्फ बंटी और तालाब संचालन से जुड़े प्रियंक चौहान, मयंक चौहान और घनश्याम सिंह चौहान के नाम बताए गए हैं।इस संबंध में मत्स्य विभाग के जिला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.