बिजनौर, नवम्बर 9 -- Bijnor News: शहर के निकटवर्ती गांव हरगांव चांदन में सोमवार सुबह गांव के 53 वर्षीय विक्रम सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे विक्रम सिंह अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान झीलनुमा तालाब में किसी व्यक्ति के छलांग लगाने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों में यह चर्चा फैल गई कि मुजीबुद्दीन झीलनुमा तालाब में डूब गया है। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई तैराक युवक झीलनुमा तालाब में उतर गए। काफी देर तक पानी में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर गांव के पुराने व माहिर तैराक अब्दुल अजीज मौके पर पहुंचे और पंकज व जीशान के सहयोग से शव को तालाब से निकाल लिय...