बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: नजीबाबाद। मूलचन्द एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि प्रतिभागी छात्रों एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुधवार को कोटद्वार मार्ग स्थित मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी 22 अगस्त से शुरू होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।बैठक में विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौहान एडवोकेट, प्रधानाचार्या ममता सिंह तथा सीबीएसई द्वारा नियुक्त टेक्नीकल डेलीगेट अंकुर चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ताकि प्रतिभागी छात्रों एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 25 विद्यालयों के खिलाड़ी प...