बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के क्रीड़ा स्थल पर तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख तप राज सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, क्रीड़ा प्रभारी अजय यादव, वीर सिंह, बलेन्द्र सिंह, अरुण कुमार एवं कुसुम लता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Orai News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में उरगांव का दबदबा, अंडर-19 में दर्ज की दोहरी जीतप्रतिभागी विद्यालय प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के जीआईसी नजीबाबाद, भगवानपुर, बेगमपुर सादी, साहनपुर, हिन्दू इंटर कॉलेज किरतपुर, राजा चरत सिंह, एमडीजीकेवी, कासिमिया, नजीबुद्...