बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: चंदक। गांव में सुबह घूमने निकला तहसीलकर्मी पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी तलाश के बाद शाम को उसका शव बरामद किया। थाना मंडावर क्षेत्र की बालावाली चौकी के गांव गोपालपुर निवासी लगभग 55 वर्षीय अशोक पुत्र शेर सिंह बिजनौर तहसील में संविदा पर कार्यरत था। गुरूवार की सुबह छह बजे वह गांव स्थित तालाब पर घूमने गया था। तालाब किनारे पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा। पानी अधिक होने से डुब गया। अधेड़ को डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तालाब में तलाश शुरू करायी। कामयाबी न मिलती देख बिजनौर से फ्लड टीम के गोताखोरों की टीम बुलायी गयी। बारह घंटे बाद उसका शव टीम ने तालाब से निकाला। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम ...