बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: कोतवाली देहात। कोतवाली देहात पुलिस ने मालीवाला रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह उपनिरीक्षक सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मालीवाला रोड स्थित पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि दूसरे आरोपी के पास से एक चाकू मिला।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Orai News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्नान पुत्र इशरार अहमद (47) त...