बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: बढ़ापुर क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बढ़ापुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव भोगपुर खादर के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मौके पर 2000 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार एवं आबकारी निरीक्षक देवेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अवैध शराब निष्कर्षण वाले संभावित स्थानों और नदी के तटीय इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया। सर्च अभियान के दौरान ग्राम भोगपुर खदरी के जंगल क्षेत्र में नदी के किनारे अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग दो हज़ार लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...