बिजनौर, सितम्बर 16 -- Bijnor News: पुलिस ने जीएसटी चोरी मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा जीएसटी चोरी के मामले में वांछित नई बस्ती, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी जफर पुत्र असगर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पहले राज्य कर अधिकारी अरुण सिंह यादव द्वारा सब्जी मण्डी रोड, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी शाने आलम पुत्र खुर्शीद अहमद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज रिपोर्ट में 43,35,335 रूपए सीजीएसटी तथा 43,35,335 एसजीएसटी सहित 75,86,028 आईजीएसटी के जरिए (जीएसटी चोरी) करके सरकार को राजस्व क्षति पंहुचाने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान मामले में नई बस्ती, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी जफर पुत्र असगर और वसीम पुत्...