बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू का संचरण काल शुरू हो चुका है। इस जानलेवा बीमारी से निपटने और मच्छरों के प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए जिला मलेरिया विभाग ने अपनी कमर कस ली है। विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर ऐसे अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है, जहाँ डेंगू फैलने का खतरा सबसे अधिक है। इन क्षेत्रों पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा। ​जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पूरे जिले में 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को नष्ट करना है। डेंगू का संचरण काल शुरू होने के साथ ही हमारी टीमें अलर्ट पर हैं। संवेदनशील ब...