बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: रोटरी क्लब बिजनौर द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन रोटरी गांधी पार्क रामलीला मैदान के सामने किया। मुख्य अतिथि डीएम उमेश प्रताप सिंह रहे। डीएम, एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर ने गांधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाई। संचालन रोटेरियन प्रशांत महर्षि ने किया। वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप सेठी ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर व रोटेरियन गौरव भारद्वाज ने अंग वस्त्र पहनकर डीएम का स्वागत किया। रोटेरियन कौशल शर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब बिजनौर ने तहसीलदार बिजनौर आशीष सक्सेना का माल्यार्पण कर व रोटेरियन गोपाल त्यागी सचिव ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत जिला अधिकारी ने अपने भाषण मे...