बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को पूरे मनोयोग से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि दिसंबर तक सभी विकासपरक कार्यक्रम पूर्ण कराए जाएं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जुलाई 2026 तक की प्रगति में प्रदेश भर में जनपद बिजनौर को विकास व राजस्व कार्य में सम्मिलित रूप से 31 सी रैंक प्राप्त हुई है। कुल 85 विकासपरक कार्यक्रमों व परियोजनाओं में से 58 में ए श्रेणी, 6 में बी श्रेणी, 2 में सी श्रेणी तथा 1 में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। 18 कार्यक्रम ऐसे हैं जिनमें को...