बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: चांदपुर के बास्टा में स्थित एक नर्सिंगहोम में डिलीवरी के दौरान हुए ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में स्पंज कपड़ा छूटने से टांकों में संक्रमण होने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। चांदपुर क्षेत्र के गांव बोहरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ओमकरी देवी की 16 जुलाई को बास्टा स्थित एक नर्सिंगहोम में डिलीवरी हुई थी। आरोप है कि डिलीवरी के करीब तीन दिन बाद ओमकरी की तबीयत बिगड़ने लगी और टांकों में संक्रमण हो गया। परिजन उसे दोबारा संबंधित नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने पेट में गैस बनने के कारण पेट फूलने की बात कही। डेढ़ माह बाद महिला को परेशानी होने के बाद परिजन उसको चांदपुर के दूसरे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।चिकित्सक ने एमआरआई कर...