बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. ललिता चौधरी के मार्गदर्शन और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व में विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ​डिजिटल स्क्रीन का खतरा बताते हुए डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि मोबाइल, टैबलेट व लैपटॉप के अत्यधिक उपयोग से बच्चों की आंखों में थकान, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। समय-समय पर बच्चों की आंखों की जांच बेहद जरूरी है। ​प्राचार्या डा. ललिता चौधरी ने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों को नियमित जांच करानी चाहिए। सीएमएस डॉ. रजनीश शर्मा ने कहा कि काला मोतियाबिंद (ग्लूकोमा), आई फ्लू और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्याओं की अनदेखी न करें। यह भी पढ़ें- Godda News: जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम संप...