बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: सिलेंडर भरी हुई ई-रिक्शा को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को मस्तान पुत्र नंदू निवासी कोटकादर से सिलेंडर से भरी ई-रिक्शा लेकर भारत गैस गोदाम जा रहा था। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे वाहन से भरे डंपर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोदाम पर मौजूद लोगों ने घायल मस्तान को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सीएचसी नजीबाबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज गति से आ रहा था। मस्तान सिलेंडर की सप्लाई कर मेहनत-मजदूरी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प...