बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गांव राजनगर के निकट रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन सामग्री से भरे डंपर ने पांच वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हर्षिता (पांच वर्ष) पुत्री दिनेश कुमार निवासी ग्राम राजनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि हर्षिता गांव के ही दो बच्चों के साथ गांव के पास गई थी, तभी हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया और ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।रेहड़ और अफजलगढ़ थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ...