बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: चांदपुर के बागड़पुर व केलनपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी और पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात बागड़पुर और केलनपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव बागड़पुर निवासी चौहबा सिंह पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं गुड सेमेरिटन चौधरी वीर सिंह तथा एसआई बबलू सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तत्काल सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। सीएचसी स्याऊ में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हाल...