बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: गांव हरपुर के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। चांदपुर के गांव हरपुर के समीप सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक की जेब में मिले मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवम कुमार चौहान (21) पुत्र जितेंद्र निवासी गांव हिलालपुर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शिवम कुमार अपने पिता के साथ रात्रि में शादी समारोह में गया था और वापस घर आ गया था रात में ही किसी टाइम शिवम घर से गायब हो गया परिजनों को यह पता था कि शिवम घर पर ही सो रहा होगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम ज...