बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: नजीबाबाद-फजलपुर के बीच एक ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम पलटू है। उसके पास से जनरल टिकट भी बरामद हुआ है। स्टेशन मास्टर नजीबाबाद की और से आरपीएफ को सूचना दी गई कि नजीबाबाद - फजलपुर के बीच, किलोमीटर नंबर 1498/36-38 के निकट एक व्यक्ति गाड़ी संख्या 15532 की चपेट में आ गया है। सूचना परएएसआई सुशील तोमर, हेड कां देवेन्द्र सिंह नेगी के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी, डाउन लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- - हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत रेलवे ट्रैक क्लियर था। तलाशी लेने पर मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें मृतक का नाम प्रमोद पुत्र पलटू निव...