बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: प्रियंका मॉडर्न स्कूल में कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच अंतःस्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।कक्षा 6 से 8 छात्र वर्ग में अगम तोमर प्रथम, राघव कुमार द्वितीय और तेजस सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में मिष्टी सिंह प्रथम, सांची द्वितीय और अरफान नूर तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 छात्र वर्ग में नमन वत्स ने प्रथम, लक्ष्य कुमार ने द्वितीय और अक्षत भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पारिशा चौहान प्रथम, रीवा चौहान द्वितीय और कनिष्का विश्नोई तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रशासिका अदिती सिंह एवं प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...