बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: लगातार बारिश के बीच गांव शाहबाजपुर/मंडावर मार्ग स्थित नहर की जर्जर पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनते-बनते बची। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को गंजालपुर के तीन बच्चों को लेकर उनकी माता स्कूटी से मंडावर से शहबाजपुर की ओर आ रही थीं। तभी सामने से तेज रफ्तार कार आने पर स्कूटी सवार ने बचने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने से स्कूटी पुलिया के किनारे नहर में जा गिरी।गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया की ईंटें उखड़ चुकी हैं, किनारे टूटे हुए हैं और सुरक्षा रेलिंग भी नहीं है। इससे पहले भी इसी पुलिया पर एक ट्रक पलट च...