बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: गौसपुर में मुख्य सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या समाधान न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना है कि वे बुग्गी, रिक्शा और ट्रैक्टर आदि से अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहें हैं। ग्रामीणों मूला सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेश, सीताराम, राजेश सिंह आदि ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से...