Bijnor News: टीबी अस्पताल के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: मंगलवार को टीबी कंट्रोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में टीबी अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का मुख्य आक्रोश पिछले 10 वर्षों से वेतन में बढ़ोतरी न किए जाने और वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लॉयल्टी का लाभ न मिलने को लेकर है। संगठन के जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी ने बताया कि एनटीईपी के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों का वेतन पिछले एक दशक से स्थिर है। उन्होंने मांग की कि जिन कर्मचारियों ने 7, 10, 15 और 20 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त लॉयल्टी का लाभ मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त एनटीईपी कर्मचारियों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, 30 लाख रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लंबित दावों का त्वरित निस्तारण, अस्पताल में रिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.