Bijnor News: झालू क्षेत्र में पेड़ों का अवैध कटान जारी, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: झालू क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला हल्दौर सेक्शन की झालू बीट के ग्राम गुजरपुरा के जंगल का है, जहां शीशम, नीम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों के कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में पेड़ काटने वालों के साथ वनकर्मी भी मौके पर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले करीब 20 जुलाई को ग्राम करौंदी के नहर पुल के पास यूकेलिप्टस का पेड़ काट दिया गया था। वहीं करीब 25 अगस्त को झालू-बरुकी नहर पर मजार के समीप एक अन्य सरकारी यूकेलिप्टस का पेड़ काटा गया था। भाकियू नगर अध्यक्ष डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.