बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। बारिश से सड़को में बारिश का पानी भरा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत वहीं, बच्चों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया और गलियों व सड़कों पर भीगकर मौज-मस्ती करते नजर आए। बारिश से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राह...