बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: सुबह से हो रही लगातार बारिश ने शेरकोट में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मूसलाधार बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे हाईवे तालाब में तब्दील नजर आया। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान दिखे। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े, वहीं कई स्थानों पर जाम भी लग गया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार बारिश में यही हाल होता है। नाले चोक होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है।लगातार हो रही बारिश से जलभराव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...