बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: स्वामी सच्चिदानंद स्मारक विद्यालय (गोविंदपुर खारी) के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। ​अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा केंद्रों को ज्ञान केंद्र बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा दी जाती है, जबकि ज्ञान प्राप्त किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान अर्जित कर राष्ट्रभक्त नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने अपनी विधायक निधि से संस्थान में बन रहे 250 बेड के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए 15 किलोवाट सोलर पैनल देने की घोषणा की। ​विशिष्ट अतिथि अमित गोयल (विवेक कॉलेज) और डॉ. अनिल सिंह (भगवंत ग्रुप ऑफ कॉलेजेस) ने विद्यालय के शिक्षकों के मानदेय हेतु एक...