Bijnor News: जेवर गैस सिलेंडर चोरी का आरोप, महिला दी तहरीर
बिजनौर, सितम्बर 19 -- Bijnor News: सूर्य नगर कॉलोनी निवासी हेमलता सैनी ने अपनी सास और देवर पर अलमारी में रखे करीब तीन लाख रूपए के सोने-चांदी के जेवर और घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर सास लीलो देवी ने उसके साथ मारपीट की। हेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति मां और भाई का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जेवरात बरामद कराने की मांग की है। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.