बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सुझाव और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। डीएम ने बिजनौर के सभी उपनिबंधक कार्यालयों के लिए नवीन मूल्यांकन दर सूची को समस्त प्राविधानों सहित एक सितंबर से प्रभावी कर दिया है। जिले में 31 अगस्त को नए सर्किल रेट लागू होने थे। विभागीय अधिकारियों ने जमीनों के प्रस्तावित रेट शासन को भेज दिए हैं। 24 अगस्त को सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थी। 27 अगस्त को निस्तारण किया जाना था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। बता दें कि भूमि की दरों में लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि, अकृषक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि और निर्मित एकल वाणिज्यिक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि और एकल से भिन...