बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12 की जिला टॉपर अपेक्षा तोमर के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक आभा सिंह ने अपेक्षा को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा अपेक्षा तोमर ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में मानविकी वर्ग से कक्षा 12 की परीक्षा में 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अपेक्षा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताते हुए शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यालय की प्रबंधिका आभा सिंह ने कहा कि अपेक्षा की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात ह...