बिजनौर, अगस्त 15 -- Bijnor News: जिला मुख्यालय पर शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का सांसद बिजनौर चंदन चौहान,चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद बिजनौर इंदिरा सिंह व जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह, अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव, दीपक गर्ग मोनू, नीरज शर्मा, जुल्फकार बेग समेत सभी सभासद, नुमाइश ठेकेदार अमित कुमार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शुभारंभ के अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई व हवा में गुब्बारे उड़ाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...