Bijnor News: जाहरवीर गोगा मेले पर सिंचाई विभाग ने लगाया विशाल भंडारा
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: बादीगढ़-केहरीपुर मार्ग पर गांव खैराबाद स्थित ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मंदिर के समीप सिंचाई खंड अफजलगढ़ के नियंत्रणाधीन पीली बांध स्थित बाढ़ नियंत्रण केंद्र परिसर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग पंकज कुमार जैन ने बताया कि भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा, सहायक अभियंता पंकज कुमार जैन, अवर अभियंता नवीन शर्मा, गजेन्द्र चौहान, संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मैकेनिकल कालागढ़ मनोज गौड़ के साथ विभागीय कर्मचारी जगदीश चौहान, प्रीतम सिंह, विजयपाल सिंह, गुरमेल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.