Bijnor News: जसजीत कौर को यूनिवर्सल परिवार ने दी सम्मान के साथ विदाई
बिजनौर, सितम्बर 23 -- Bijnor News: यूनिवर्सल अकादमी परिवार की ओर से बिजनौर की पूर्व डीएम जसजीत कौर को उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं एवं योगदान के लिए सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी, उप-प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने जिलाधिकारी को सम्मानित करते हुए उनके आगामी दायित्वों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल में जिले के विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने कहा कि जसजीत कौर का कार्यकाल उनके समर्पण, संवेदनशीलता एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.