Bijnor News: जलीलपुर में तीसरी बार बढ़ा गंगा का जलस्तर, जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन
बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से जलीलपुर क्षेत्र के खादर में एक बार फिर ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन दिन पहले ही चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग से बाढ़ का पानी उतरा था, लेकिन मंगलवार सुबह से गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ने लगा। पांडव नगर चौकी के सामने चांदपुर-हस्तिनापुर स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ फीट पानी बह रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। तेज बहाव में कई बाइक पानी में फिसलकर बंद हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी में उतरकर बाइक और अन्य वाहनों को बाहर निकाला। दोपहर के समय स्कूल से लौट रहे बच्चों का वाहन भी पानी में बंद हो गया। चालक घबरा गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और बड़े बच्चों ने धक्का लगाकर वाहन को तेज बहाव से बाहर निकाला। कई अन्य बाइक भी पानी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.