बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रवाना निवासी पप्पू खा का परिवार बेलापुर मुंबई में रहकर अपने पाव भाजी और सैलुन का काम कर गुजर बसर कर रहे थे। शाह आलम सैलुन का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व शाह आलम 25 वर्ष को बुखार आया। बुखार से लगातार स्वास्थ्य निरंतर गिरता चला गया। स्थानीय डॉक्टर से शाह आलम का इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। मुंबई से दिल्ली आते समय शाह आलम ने रविवार को दम तोड़ दिया। शाह आलम की मौत से गांव में मातम छा गया जिसका मंगलवार के दोपहर को दफिना किया गया। शाह आलम की शादी 2 वर्ष पूर्व मेराज खातून से हुई थी जिसका 1 वर्ष का बच्चा भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...