बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: कुछ ही घंटे की तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब तीन घंटे की बारिश में ही शहर के तमाम इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। चोक पड़े नाले और नालियां उफनने से पानी घरों तक पहुंच गया। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई, जबकि सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना आफतबारिश की शुरुआत मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। सिविल लाइन्स, डाकघर चौराहा तालाब बने नजर आए। बारिश से शुगर मिल के समीप तालाब किनारे स्थित वाल्मीकि बस्ती में निचले इलाके में बसे घरों में कई फीट तक पानी भर गया। आवास विकास कॉलोनी में भी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मुख्य सड़क अपेक्षाकृत ऊंची होने क...