बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: नगर में हो रही भारी बरसात में एक पुराने विवादित जर्जर भवन का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। शनिवार रात को उस मार्ग से जन्माष्टमी के उपलक्ष शोभायात्रा निकाली गई थी। रविवार को नगरपालिका प्रशासन ने सड़क से गिरे मलवे को जेसीबी से हटवा दिया। शनिवार को नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था। देर रात जब जुलूस मोहल्ला झंडा मे श्री झंडा रामलीला रंग मंच के सामने से निकला तो उसके कुछ देर बाद ही जर्जर भवन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिर गया। इस मकान पर दो भाइयों में बंटवारे का विवाद बहुत दिनों से चल रहा है। यह भी पढ़ें- यूपी के एक और जिले में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए 12वीं तक के सभी स्कूल भवन बिलकुल जर्जर हालात में हो गया है। भवन लाखोरी इटों का बना हुआ है। भवन का कुछ हिस्सा बरसात मे...