बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: नगर क्षेत्र में खो नदी पर बने पुराने जर्जर पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित के बावजूद जारी है। वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाईगेज पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि रास्ता बंद करने के लिए रखे गए बड़े पत्थरों को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों की चिंता बारिश के दौरान पुल और आसपास की सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों के लिए नया पुल उपलब्ध होने के बावजूद पुराने जर्जर पुल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है। सबसे अहम बात यह है कि भारी वाहन पुलिस चौकी के सामने से होकर पुल तक पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नही...