बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव जमालुद्दीनपुर में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद जुबैर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 126 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 77 मरीजों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड संबंधी जांच की गई। राहत की बात रही कि सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई।इस दौरान जनपद स्तर से पहुंचे डॉ. प्रतीक किशोर (डीएसओ) और सैय्यद अली शाकिर (एपिडेमियोलॉजिस्ट) ने स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया। शिविर में डॉ. विवेक कुमार, विनीत कुमा...