बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: जलीलपुर क्षेत्र के तहत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांव जमालुद्दीनपुर में पिछले एक महीने से डेंगू और अज्ञात बुखार ने पैर पसार रखे हैं। गांव में स्थिति लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। लगभग हर घर में परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमारी की चपेट में है। आलम यह है कि एक सप्ताह पूर्व डेंगू आशंकित एक वृद्धा की जान तक जा चुकी है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ​वर्तमान स्थिति में गांव में बच्चे, महिलाएं और पुरुष मिलाकर 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। गांव की लाचारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घरों और छप्परों के नीचे जगह-जगह ड्रिप की बोतलें टंगी नजर आ रही हैं और मरीजों के हाथों में कैनुला लगे हुए हैं। ​बीमारी की चपेट में आने वालों में अनन्त कुमार, सोमती, गुड्डी, हिमांशी, निशांत, सुमित, सु...