बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप मौके पर जाकर समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ करें। समाधान दिवस में 30 शिकायतें आईं, जिसमें छह का निस्तारण मौका पर निस्तारण हो गया। पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र, दशहरा व दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने का काम करें। एसडीएम कंपाउंड में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। नागीना व्यापार मंडल के वपारियों अंकुर कलर विजय अग्रवाल दीपक मल्होत्रा हर्ष गोयल चंद्रशेखर कपूर अखिल गिलोत्र पवन कलर गोपाल शर्मा, ने बंदरों काटने से परेशान होकर बंदरों के आतंक की शिकायत जिलाधिक...