बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने नगीना कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार के निर्देशन में हुई इस गश्त में सीओ नगीना राजेश सिंह सोलंकी, एसडीएम प्रिंस कुमार, कोतवाल विकास कुमार और संभ्रांत नागरिक भी साथ रहे。 यह भी पढ़ें- Sasaram News: जन्माष्टमी पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 352 दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी तैनातसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा अधिकारियों ने बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था किसी भी स...