बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज को रेफर कर दिया जाता है। जनपद के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों का टोटा है। किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की पूरी संख्या नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश से जनपद को मिलने वाले स्वास्थ्य बजट का जमकर बंदर बांट किया जा रहा है। जनपद के मेडिकल कॉलेज से लेकर धामपुर के 100 बेड के अस्पताल में तकनीकी स्टाफ की तैनाती तक नहीं है। शनिवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने जैतरा स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा बिजनौर में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। केंद्र सरकार की उपेक्षा के चलते नौजवानों को पलायन करना पड़ रहा है। नगीना लोकसभ...