बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न गांवों में 'सुझाव संग्रह एवं जनसंपर्क अभियान' के दौरान वरिष्ठ सर्जन एवं भाजपा नेता डा. वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा, कि जनता से मिल रहा स्नेह बता रहा है, कि जनता विकास, विश्वास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर, दौलताबाद, रतनपुरा, अनीस नंगला, गोवर्धनपुर, सुलनपुर आदि गांवों में ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के भविष्य आदि मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना। डा. वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने उन्होंने जनहित में चलाई जा रही भाजपा की योजनाओं की भी जानकारी दी। बूथ अध्यक्ष चमन सिंह, रजत पवार, विकास चौधरी, प्रीतम सिंह, शेर सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद य...