बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: जंगली हाथियों ने खेतों में घुस कर उत्पात मचाये हुए गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग की है।शुक्रवार को दिन में जंगली हाथियों का झुण्ड मुरलीवाला गांव स्थित खेतों में घुस गया। झुण्ड में शामिल वयस्क हाथियों तथा बच्चों ने गन्ने के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने मेजर सिंह की कई बीघा गन्ने की फसल तथा संदीप सिंह के खेत चारे को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इर्दगिर्द हाथियों के पैरो के निशान देखकर हाथियों की मौजूदगी का पता लगा।ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची। ग्रामीणों तथा वन कर्मियों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल हाथियों को खेतों से निकाल कर रामगंगा की ओर खदेड़ा। दीपक सिरोही, मदन सिंह, गोबिंद सिंह, संजय, ओमप...