बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: ससुराल की छत पर विवाहिता के साथ ननदोई द्वारा कथित रूप से बुरी नीयत से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चांदपुर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हीमपुर बुजुर्ग निवासी जहीर अहमद ने थाने में मुकदमा दर्ज में बताया कि उनकी पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी सादिक के साथ हुई थी। आरोप है कि 25 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे रोहिन अपनी ससुराल की छत पर थी। इसी दौरान उसकी बड़ी ननद शहरीन का पति इशरत छत पर पहुंचा और उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध कर किसी तरह नीचे पहुंची पुत्री ने अपनी सास नसीमा को घटना की जानकारी दी तो उन्...