बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नगीना के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय पार्षद एड. रोहित रवि ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नगीना विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो 2014 में 10वें स्थान पर था। भारत की विकास दर 5.4 से बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई है। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का विकसित भारत पर कार्यक्रम सरकार और जनता के प्रयासों से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनि...