Bijnor News: छात्राओं की रिक्शाओं में पर्चे फेंकने का आरोप
बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय छात्राओं की चलती रिक्शाओं में संदिग्ध पर्चे फेंके जाने का मामला सामने आया है। युवा मित्रगण सामाजिक सेवा समिति ने कोतवाल पहुंचकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 8 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर एवं कन्या इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय नगीना चौराहे पर छात्राओं की रिक्शाओं में अज्ञात लोगों ने पर्चे फेंके। उन्होंने स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। मौके पर नमन जैन, अंकित सैनी, रवि माथुर, रोहन सैनी, मुकेश सिंह, सचिन पंडित, तपिश शर्मा और विकास कुमार सैनी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्र को नोटिस, विवाद बढ़ने पर वापस लिया
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.